चित्रांगदा-रंधावा आधिकारिक तौर पर हुए अलग

चित्रांगदा-रंधावा आधिकारिक तौर पर हुए अलग
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और उनके गोल्फ खिलाड़ी पति ति रंधावा की एक साल पहले तलाक की अर्जी को गुड़गांव अदालत ने मंजूरी दे दी है।

​एक सूत्र के अनुसार, "अभिनेत्री और उनके पति ने पिछले साल गुड़गांव की पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दी थी। लेकिन न्यायालय ने अब उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया है। ज्योति और चित्रांगदा का एक बेटा है जिसका नाम ज़ोरावर है। उसे चित्रांगदा के पास रखने की फैंसला सुनाया गया है।"

​​ ​ बेहद लोकप्रिय इस विवाहित जोड़े की शादी को 13 साल बीत चुके है। ​लेकिन कुछ सालों से दोनों की शादी में लगातार एक दूसरे के बीच दूरियां पनपने की खबरें आ रही थी। लेकिन दोनों हमेशा ही इस बात को लेकर चुप ही रहे। लेकिन अब सच्चाई सभी के सामने है।

​"जब से चित्रांगदा दिल्ली छोड़कर मुंबई अपने फ़िल्मी करियर के लिए गई, और वहीं अपना घर बना लिया वह दिल्ली ज्योति से मिलने नहीं आ पाती थी। समय के साथ-साथ दोनों ने अलग होने का फैंसला कर लिया था।"

इस बारे में ज्योति और चित्रांगदा से बात नहीं हो पाई है

End of content

No more pages to load