​'बेबी डॉल' ​ कौन? सनी नहीं, दीपिका ​

​'बेबी डॉल' ​ कौन?  सनी नहीं, दीपिका ​
​'रागिनी एमएमस-2' में सनी पर फिल्माया गाना 'बेबी डॉल' काफी लोकप्रिय हुआ, जो लगभग हर किसी की जुबान पर सुनने को मिल ही रहा था। लेकिन अब एक और 'बेबी डॉल' धूम मचाने के लिए तैयार है और वह और कोई नहीं अपनी बॉलीवुड राजकुमारी दीपिका पादुकोण है। जो फरहा खान की अगली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक गाने में 'बेबी डॉल' बनी आएगी।

​मजेदार बात ये है कि जहाँ सनी को बेबी डॉल के लिए अपनी आवाज ​कनिका कपूर ​ ने दी थी अब वहीं अब दीपिका को भी अपनी आवाज में बेबी डॉल वहीं बनाएंगी। यानी उनके लिए यह गाना कनिका ही गाएंगी।

​यह एक आयटम नंबर होगा, जिसमे दीपिका ठुमकती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक बार डांसर का किरदार निभा​या है। ​

​ कनिका ​कहती है, "यह गाना सनी पर फिल्माये गए गाने बेबी डॉल से भी अधिक धूम मचायेगा। इस गाने में कुछ नया तड़का लगाया गया है। ​

​ ​इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनु सूद, विवान शाह और बमन इरानी की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load