'एनएच10' में राजकुमार को ना लेने के लिए पछता रही है अनुष्का?

'एनएच10' में राजकुमार को ना लेने के लिए पछता रही है अनुष्का?
सुनने में आया है कि अनुष्का शर्मा अब राजकुमार राव को उनकी फिल्म 'एनएच 10' से निकलवाने के लिए अब पछताना पड़ रहा है।

जैसे ही अनुष्का शर्मा के सामने फिल्म निर्माता बनने का मौका आया उन्होंने इसे तुरंत पकड़ लिया। उन्होंने नवदीप सिंह की फिल्म 'एनएच 10' के लिए एक निर्माता और अभिनेत्री के तौर पर हाँ कर दी। लेकिन ​उन्होंने उस फिल्म में जहाँ पहले उनके साथ राजकुमार राव को कास्ट किया गया था उन्हें निकलवाकर ​आदित्य सिंघानिया के रूप में टीवी श्रृंखला '24 'में काम कर चुके नील भोपलानी को ले लिया।

​लेकिन अब जब राजकुमार को ​​ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार​​ मिल गया है तो अनुष्का को अपनी गलती का अहसास हो रहा है। अब वह अपने उस फैंसले पर पछता रही है। ​

End of content

No more pages to load