'रिवॉल्वर रानी' की स्क्रीनिग पर पहुंचे कैट औ​र रणबीर

'रिवॉल्वर रानी' की स्क्रीनिग पर पहुंचे कैट औ​र रणबीर
​कैट को एक और मौका मिल गया है अपने प्रेमी रणबीर के साथ कुछ समय और साथ बिताने का। क्योंकि कैट की फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग दिन आगे खिसका दिया गया है। मौका मिलते ही दोनों कँगना रनोत की फ़िल्म 'रिवॉल्वर रानी' की स्क्रीनिग पर पहुंचे।

​स्क्रीनिंग पर मौजूद एक फोटोग्राफर का कहना है, "हालाँकि रणबीर अपनी ही कार से फ़िल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे लेकिन उस वक़्त हमने कैट को कार में नही देखा। हो सकता है कि उन्होंने अपने आप को कैमरे से छुपा लिया हो।"

​वहीं रणबीर के साथ उनकी कार में अयान मुखर्जी भी बैठे थे। ज्ञात हो तो रणबीर ने अभी-अभी अनुराग कश्यप की फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग खत्म की है। वहीं अब उनका अगला प्रोजेक्ट 'जग्गा जासूस '​ है। जिसकी संभावना है कि फ़िल्म की शूटिंग मई के अन्त तक शुरु हो जाएगी।

​साथ ही कैट के भी 20 अप्रैल से अबु धाबी में शूट करने की योजना थी लेकिन अब इस शूट को आगे खिसका दिया गया है।

End of content

No more pages to load