आखिर बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत जोड़ी ऋतिक और सुजैन ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैंसला कर ही लिया है। जहाँ दिसंबर 2013 में एक दूसरे से अलग हो गये थे, वहीं अब उन्होंने इसके लिये आधिकारिक तौर पर भी अर्जी दे दी है।
दोनों आपसी मर्जी से बांद्रा के पारिवारिक न्यायालय में तलाक के पेपर लेकर पहुँचे। साथ ही दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नही किया गया।
इस केस की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। ज्ञात हो तो ऋतिक और सुजैन एक दूसरे का बचपन का प्यार है। जिन्होंने 20 दिसंबर 2000 को शादी की थी। दोनों की शादी के इतने दिनों के बाद जब दोनों के अलग होने की नौबत आइ थी तो ऋतिक ने कहा था कि सुजैन अपनी मर्जी से तलाक ले रही है।
अपने 17 सालों के इतने लंबे रिश्ते के बाद अब दोनों ने अलग होने का फैंसला कर लिया है। साथ ही दोनों दो बच्चों रिहान और रिदान के माता-पिता है।
ऋतिक और सुजैन ने न्यायालय में दी तलाक की अर्जी
-
Wednesday, April 30, 2014


