​ऋतिक के नही, ​सुजैन के पास रहेंगे बच्चें

​ऋतिक के नही, ​सुजैन के पास रहेंगे बच्चें
ऋतिक रोशन और उनकी पत्नि सुजैन ने बुधवार को अपने तलाक की अर्जी बांद्रा पारिवरिक कोर्ट में दाखिल कर दी है। जिसकी सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। लेकिन सवाल ये उठता है कि उनके दो बच्चे रिदान और रिहान किसके पास रहेंगे तो इसका जवाब ये है कि दोनो बच्चे सुजैन के पास रहेंगे।

​ऋतिक सोमवार को फ्लोरिडा से मुंबई लौटे है। इसके बाद बुधवार सुबह वह पत्नि के साथ करीब 1 0.30​ बजे न्यायालय पहुंचे। जब इस बारे में जानकारी के लिये वकील दीपेश मेहता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया, "मैं सुजैन और ऋतिक दोनों का ही प्रतिनिधित्व​ कर रहा हूँ। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी है, और अब केस की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। वहीं उनके बच्चों रिदान और रिहान को सुजैन को सौंपा जाएगा।"

वहीं कारणों को लेकर किसी के पास कोई जानकारी नही है। इस जोड़े के करीबी एक सूत्र का कहना है कि हालाँकि दोनो के अलग होने में इनके दोस्तो ने भी साथ दिया लेकिन उन्हें लगता था कि बाद में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन अब ऐसा हो गया है और बच्चें सुजैन ​के पास रहेंगे जिस पर रीतिक को भी कोइ एतराज़ नही है। यहां तक कि एक दूसरे पर किसी ने कोई आरोप भी नही लगाया है। उम्मीद है कि यह तलाक अक्टूबर के अंत तक हो जाएगा।

End of content

No more pages to load