अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हमेशा से ही खेलों में दिलचस्पी रही है। उन्होंने फिल्म 'कोचादैयां' में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ इतने जोशोखरोश से मारधाड़ वाले दृश्य किए कि किसी को कोई भी स्टंट नहीं टालना पड़ा।
कहा गया कि दीपिका इतनी तेज-तर्रार हैं कि उन्हें दृश्य में हराना मुश्किल हो गया।
एक सूत्र ने कहा, "जिन मारधाड़ वाले दृश्य में दीपिका सर्वशक्तिमान रजनीकांत की अपराजेयता को चुनौती देते समय मार्शल आर्ट्स की विभिन्न मुद्राएं करती दिखेंगी, वे दृश्य फिल्म के आकर्षणों में से एक हो गए हैं।"
सूत्र ने कहा, "टीम में हर किसी को महसूस हुआ कि रजनीजी और दीपिका की लड़ाई फिल्म का मुख्य आकर्षण है। इसलिए इस पर फिल्म की खासियत के रूप में रोशनी डाली गई है।"
फिल्म की निर्देशक एवं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या आर.अश्विन का कहना है कि शूटिंग का अनुभव रोमांचक था।
उन्होंने कहा, "यह बहुत मजेदार था। हमें भरोसा है कि यह फिल्म में अलग से नजर आएगा।"
रजनीकांत-दीपिका की लड़ाई 'कोचादैयां' का प्रमुख आकर्षण
-
Saturday, May 03, 2014


