पार्टी तो बनती है: ऋतिक-सुजैन ने बच्चों के साथ मिलकर की मस्ती

 पार्टी तो बनती  है: ऋतिक-सुजैन ने बच्चों के साथ मिलकर की मस्ती
भले ही ऋतिक-सुजैन के बीच इतनी दूरियां बढ़ गई हो कि दोनो ने तलाक तक का फैंसला कर लिया हो लेकिन अगर बात बच्चों की हो तो भला दोनों पीछे कैसे रह सकते है। तो जहाँ दोनों ने बुधवार को बांद्रा पारिवारिक न्यायालय में अपने तलाक की अर्जी दी। वहीं अगले दिन अपने छोटे बेटे रिदान के जन्मदिन पर जमकर पार्टी और मस्ती की।

​एक सूत्र के अनुसार,"एक मई उनके छोटे बेटे रिदान का जन्मदिन था, और इसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। जैसे ही ऋतिक और सुजैन की तलाक की अपील का दिन गुजरा उसकी अगले दिन ही रिदान के जन्मदीन का जोर शोर से स्वागत किया गया। इसके बाद ऋतिक अपने बच्चों को हालिया प्रदर्शित फ़िल्म स्पाइडर मैन को दिखाने लेकर गए। सुजैन भी इस स्क्रीनिंग में शमिल थी। इसके बाद ऋतिक पूरे [परिवार को लोनावला के अड्वेंचर पार्क लेकर गए। जहाँ उन्होंने एक छोटी सी पार्टी भी की।"

​सूत्र आगे कहता है, "ऋतिक ने एक मिनी बस का इंतजाम किया था, ताकि पूरा परिवार एक साथ जा सके। ऋतिक सुजैन उनके बच्चें ज़ायद खान, फराह अली खान और उनके बच्चों ने एक साथ जमकर मस्ती की।"

End of content

No more pages to load