1981 में फिल्म 'एक दूजे के लिए' से पर्दे पर जोरदार रोमांटिक जोड़ी बनने वाले कमल हासन और रति अग्निहोत्री ने कभी सोचा भी नही होगा कि एक दिन उनके बच्चें इस तरह से चर्चा का विषय बनेंगे। जहाँ कुछ समय से अक्षरा हासन और तनुज विरवानी के बीच प्रेम संबंधों की चर्चाज़ोरों पर है लेकिन दोनों युवाओं ने अभी तक इस पर अपनी तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नही दी है। लगता है कि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी विचारशील है।
अगर दोनों के फ़िल्मी करियर की बात की जाए तो तनुज ने जहान 2013 में 'लव यू सोनियो' में काम किया था वहीं अब वह 'पुरानी जींस' में भी नजर आ रहे है। वहीं अक्षरा आर बाल्की की आगमी फ़िल्म से बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही है। वहीं इस से पहले वह फ़िल्म निर्माता राहुल ढोलकिया की सहायक के तौर पर भी काम कर चुकी है।
जब अक्षरा के बारे में तनुज से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं उनसे 'पुरानी जींस' के सेट पर मिला क्योंकि उनकी माँ भी इस फ़िल्म का हिस्सा थी। वह अपनी माँ से मिलने सेट पर आया करती थी। वहीं से वे दोनों दोस्त बन गये।"
साथ ही उन्हें यह भी पता है कि लोग उनके बारे में क्या-क्या बातें कर रहे है। वह कहते है, "हम इन सभी बातों पर हँसते है। काम पहले आता है। मेरी एक प्रोडक्शन हॉउस के साथ तीन फिल्मों की डील है। जबकि उसने अभी-अभी अपना करियर शुरु किया है।"
वहीं सूत्रों का कहना ये है, "अक्षरा पूरा-पूरा समय सेट पर ही रहती थी। हालाँकि सारिका ने उसे अपने काम पर ध्यान लगाने की भी नसीहत दी।हालाँकि इस से पहले भी सारिका को नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान के साथ कितनी ही इवेंट में साथ जाते हुए देखा गया है। लेकिन विवान ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि वह उसकी बचपन की दोस्त है।
कुछ तो पक रहा है अक्षरा और तनुज के बीच
-
Tuesday, May 06, 2014


