बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है ​स्पाइडर मैन​, पहले हफ्ते में 30 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है ​स्पाइडर मैन​, पहले हफ्ते में 30 करोड़
जहाँ ​ज्यादातर हिंदी फ़िल्में सिने-पर्दे पर बेहद धीमी स्पीड से आगे खिसक रही है वहीं हॉलीवुड फ़िल्म ने कॉफी स्पीड पकड़ी है। फिल्म के क्रेज़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फ़िल्म ने हफ्ते की शुरुआत में ही 30 करोड़ की कमाई कर ली है।

​​​​ ​कहा जा सकता है कि यह हफ्ता पूरी तरह से स्पाइडर मैन के नाम रहा है। क्योंकि फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में जो 30 करोड़ की कमाई की है, हिंदी फ़िल्में इसकी आस-पास भी नहीं पहुंच सकी है। प्रदर्शक राजेश ​थडानी कहते है, "तीनों बॉलीवुड फिल्मों 'पुरानी जींस', कहीं है मेरा प्यार', और क्या दिल्ली क्या लाहौर' की कमाई लगभग ना के बराबर है। जो फिल्म लगातार चल रही है वह है करण जौहर की फ़िल्म '2 स्टेट्स' इस फिल्म ने अब तक लगभग 90 ​करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कंगना रनोत की फ़िल्म '​रिवॉल्वर रानी' ने मुश्किल से 7 करोड़ ही कमा पाई है।

​​वहीं ​पीवीआर पिक्चर्स​ के प्रेजिडेंट ​कमल गिांचंदनी कहते हैं,​ "अमेज़िंग स्पाइडर मैन' के चलते हमारा हफ्ता बेहद अच्छा हो गया है। साथ ही इसके अगले हफ्ते भी एक साथ कई सारी फिल्में प्रदर्शित हो रही है जिस से उसके भी अच्छे से निकलने की उम्मीद है। आगामी आईपीएल टूर्नामेंट का बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नही होगा।"

End of content

No more pages to load