क्या! सलमान की 'किक' में आयटम नंबर करेंगी दीपिका?​

क्या! सलमान की 'किक' में आयटम नंबर करेंगी दीपिका?​
सलमान खान और जैकलीन ​फर्नांडिस की फ़िल्म 'किक' की को लेकर दो खबरें आ रही है एक तो ये कि फ़िल्म में दीपिका ने आयटम नंबर के लिये हाँ कह दी है और दूसरा कि फ़िल्म की शूटिंग और प्रदर्शन की तारीख फ़िर आगे खिसक गई है। ईद पर प्रदर्शन योजना को लेकर बन रही इस फ़िल्म को अब इस मौके पर प्रदर्शित नही किया जाएगा।

यही नही एक बार पहले भी 'किक' की शूटिंग में देर हो चुकी है और जिसका कारण था सलमान खान का यूके का वीजा ना लग पाना। लेकिन उसके बाद वीजा के मुदद्दे को सुलझा लिया गया था। वहीं एक बार फिर से यह मुश्किल फ़िल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के सामने खड़ी हो गई है।

यूनिट के एक सदस्य का कहना है, ​"​फिल्म का 40​ दिनों का कार्यक्रम अभी बाक़ी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन के काम में भी देरी हो सकती है। साथ ही पहले भी सलमान के यूके के वीजा ना लग पाने की वजह से भी शूटिंग में देरी हो गई थी। यहाँ तक कि जब सल्लू की समस्या खत्म हो गई थी तो हमने फिल्म के कुछ सीन रणदीप हुड्डा और कुछ दूसरे कलाकारों के साथ शूट भी कर लिये है। इसके बाद जब हमने सलमान रणदीप और जैकलीन बडी संख्या में तारीख मांगी तो यह संभव नही हो सका क्योंकि उन्होंने ये तारिख किसी दूसरे प्रोजेक्ट को दे दी थी। इसलिए फिल्म की शूट को और आगे खिसकाना पङा। ​नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के सीन शूट हो चुके है।"​

​ यहाँ तक कि एक नई खबर ये भी है कि फ़िल्म में दीपिका एक आयटम नंबर भी कर सकती है। जिन्हें पहले फिल्म में अभिनेत्री के किरदार के लिये प्रस्ताव दिया गया था लेकिन वह समय ना होने के कारण फ़िल्म को हाँ नही कह सकी थी।

​​अगर दीपिका के फ़िल्म में आयटम नंबर की बात है तो इसके बारे में एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, "उन्होंने फिल्म को साईन नही किया है लेकिन अब निर्माता उनसे एक आयटम नंबर करवाना चाहते है। लेकिन दीपिका का कार्यक्रम पूरी तरह से व्यस्त है। लेकिन फिर भी उन्होंने इस गाने के लिये हाँ कह दी है।

​​​निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला​ ने इस खबर का खंडन किया है कि फ़िल्म के प्रदर्शन में देर होगी, "हम फिल्म पर एक अच्छी गति के साथ काम कर रहे है और फ़िल्म पहले के ही प्रोग्राम के अनुसार ईद पर प्रदर्शित होगी। और हमने आयटम नंबर के लिये किसी भी हीरोइन को तय नही किया है।

End of content

No more pages to load