सोनाक्षी के साथ आउटिंग के बाद शाहिद को लेकर एक और नई खबर ये है कि उन्हें सोमवार को जैकलिन फर्नांडीज के साथ रात को 1:30 बजे डिनर करते देखा गया। यानी अब जैकलिन के साथ आउटिंग पर थे शाहिद।
एक या दो दिन पहले ही खबर आई थी कि शाहिद कपूर सोनाक्षी सिन्हा के साथ आउटिंग पर गए है। लेकिन अब जैकलिन के साथ रात को महानगर के एक रेस्टोरेंट में देखे गए है।
एक सूत्र के अनुसार, "शाहिद ने सोमवार रात को जैकलीन के साथ होने से इंकार कर दिया है। दोनों रात के 1:30 पर एक रेस्टॉरेंट से डिनर कर के निकलें लेकिन उन्होंने एक ही कार में साथ जाने के बजाय अलग-अलग कारों से निकालना ठीक समझा।"
दोनों का इस तरह से साथ देखा जाना थोङा सा अटपटा और मनोरंजक है क्योंकि दोनों ने साथ में ना ही तो अभी तक कोई फ़िल्म की है और ना ही कर रहे है।
सूत्र ने आगे बताया कि शाहिद की यह आउटिंग कोई अचंभे वाली बात तो है नही। उनका व्यक्ति गत जीवन खासकर उनके प्रेम संबंध किसी से छुपे तो रहे नही है। करीना के साथ संबंधों से लेकर अब तक वह किसी ना किसी के साथ देखे ही जाते रहे है।"
क्या! सोनाक्षी के बाद जैकलिन को आउटिंग पर ले गए शाहिद?
-
Wednesday, May 14, 2014


