​सिने-स्क्रीन को छोड़, राजनीति के मैदान में उतरी ये फ़िल्मी हस्तियां

​सिने-स्क्रीन को छोड़, राजनीति के मैदान में उतरी ये फ़िल्मी हस्तियां
​चमक-दमक भरी जिंदगी और विलासिता से दूर भारतीय सिनेमा के कुछ चर्चित चेहरे हेमा मालिनी​,​ गुल पनाग​,​ मुनमुन सेन​,​ किरण खेर​,​​नगमा और चिरंजीवी आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है​​।

​​ ये सभी संसद पहुंचेंगे या नहीं, यह ​आज तय होगा। फिल्म व संगीत जगत की इन हस्तियों में शुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से स्मृति ईरानी (अमेठी)​,​ विनोद खन्ना (गुरदासपुर)​, शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब)​,​ हेमा मालिनी (मथुरा)​,​ किरण खेर (चंडीगढ़)​,​ परेश रावल (अहमदाबाद पूर्व)​,​ मनोज तिवारी (उत्तर-पूर्व दिल्ली)​,​ बप्पी लाहिड़ी (श्रीरामपुर) किस्मत आजमा रहे है​। जबकि कांग्रेस से राज बब्बर (गाजियाबाद)​,​ नगमा (मेरठ)​,​ रवि किशन (जौनपुर)​,​ कुणाल सिंह (पटना साहिब)​,​ जनता दल (युनाइटेड) से प्रकाश झा (पश्चिम चंपारण)​,​ राष्ट्रीय लोक दल से जया प्रदा (रामपुर) और आम आदमी पार्टी (आप) से गुल पनाग (चंडीगढ़) राजनीति में पहचान बनाने की कोशिश कर रही है।​​

​​ भारत की आर्थिक राजधानी और फिल्म नगरी मुंबई में हिंदी और मराठी फिल्मों के करीब 20 से अधिक हस्तियां चुनाव मैदान में उतरी हैं। उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट पर राष्ट्रीय आम पार्टी की संस्थापक व आइटम गर्ल राखी सावंत को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार फिल्मकार व अभिनेता महेश मांजरेकर चुनौती दे रहे है।​​

​​ इधर​, पंजाब के गुरदासपुर से चौथी बार उम्मीदवार बने विनोद खन्ना के चुनाव प्रचार में उनके बेटे अक्षय और अन्य फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। संगरूर से आप के भगवंत मान (हास्य कलाकार) कांग्रेस व अकाली दल के उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं​। जहां अभिनेता सन्नी ​देओल ने रोडशो भी किया था।

​​ बांग्ला फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अभिनेत्री मुनमुन सेन​, संध्या रॉय​,​ शताब्दी रॉय और अभिनेता देव व तापस पाल ने तृणमूल के उम्मीदवारों की सूची को ग्लैमर से भर दिया है​। जबकि भाजपा ने चर्चित अभिनेताओं जार्ज बाकेर​,​ नीमु भौमिक और जॉय बंद्योपाध्याय पर भरोसा जताया है।​

​ फिल्म ​'​उमराव जान​'​ (1981) के लिए परिधान तैयार करने वाली सुभाषिनी अली मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस से तो नगमा और ​पद्मिनी कोल्हापुरे ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया।​

​​​ दक्षिण भारतीय फिल्म के सितारे भी राजनीति की दुनिया से दूर नहीं रह पाए और राज्य की दो मुख्य पार्टियों एआईएडीएमके और डीएमके ने भी कई फिल्मी हस्तियों को चुनावी मैदान या चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाया। एआईएडीएमके ने आर​. ​ रामराजन​,​ वेनीरा अदाई निर्मला​,​ एस​,​​ ​अनंतराज​, सेंथिल​,​ गुंडु कल्याणन​,​ विंध्या​,​ कुइली जबकि डीएमके ने खुशबू और वगई चंद्रशेखर को चुनाव प्रचार की कमान दी।

End of content

No more pages to load