​बॉलीवुड लव-बर्ड रणबीर और कैट ​ने एक साथ देखी ​​'एक्स मैन'

​बॉलीवुड लव-बर्ड रणबीर और कैट ​ने एक साथ देखी ​​'एक्स मैन'
​'एक्स मैन' आगामी 23 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। जिसकी कल यानी शुक्रवार को स्क्रीनिंग की गई। इसी मौके पर बॉलीवुड के लव-बर्ड कैट और रणबीर, अयान मुखर्जी और 'मैं तेरा हीरो' के हीरो वरुण धवन फिल्म देखने पहुंचे।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रेमी जोड़े रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच की कैमिस्ट्री की सभी को जानकारी है। लेकिन दोनों ने कभी स्वीकार नही किया। खास बात ये है कि दोनों काफी जगहों पर साथ-साथ जाते है लेकिन ये नही चाहते कि किसी को पता चले। हाल ही में भी दोनों ने शुक्रवार को 'एक्स मैन' स्क्रीनिंग के मौके पर साथ में फिल्म देखी।

​यहाँ भी रणबीर अपने उसी पुराने अंदाज में ग्रे टी-शर्ट, डेनिम की जींस और टोपी ​में थे। वहीं बार्बी डॉल काले रंग की टी-शर्ट में बिना मेकप के भी बेहद खूबसरत लग रही थी।

End of content

No more pages to load