दीपिका फिर करेंगी, रणबीर और रणवीर के साथ धमाकेदार एंट्री

दीपिका फिर करेंगी, रणबीर और रणवीर के साथ धमाकेदार एंट्री
​एक साथ चार-चार सुपर हिट फ़िल्में देने वाली दीपिका अब लगता है एक बार फिर से कोई करिश्मा करने के मूड में है। दअरसल दीपू अब अपने दोनों प्रेमियों, पूर्व रणबीर कपूर और हालिया रणवीर सिंह दोनों के साथ ही दो अलग-अलग फिल्मों से सिने-स्क्रीन पर उतरने के लिए तैयारी कर रही है।

​सभी जानते है कि दोनों ही अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी गज़ब की है। रणबीर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' और रणवीर के साथ 'रामलीला' में शानदार केमिस्ट्री के बाद अब सिर्फ इन जोड़ियों के नाम से ही दर्शक उत्साहित हो जाते है। ऐसे में दीपिका की जोड़ी रणबीर और रणवीर के साथ देखना बेहद मनोरंजक होगा।

दीपिका अब रणबीर कपूर साथ जिस फिल्म में दिखेंगी वह है इम्तियाज अली की, 'विंडो सीट' और रणवीर सिंह के साथ जिसमें दिखेंगी वह फिल्म है 'बाजीराव मस्तानी' जो संजय लीला भंसाली का प्रोजेक्ट है।

​ ​​ ​सबसे मजेदार बात ये है कि दोनों की ही शूटिंग नवंबर में शुरू होगी।

End of content

No more pages to load