पहले दिन​ ​'हीरोपंती​' ने की 6.63 करोड़ ​की कमाई

पहले दिन​  ​'हीरोपंती​' ने की 6.63 करोड़ ​की कमाई
​टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'हीरोपंती' ने पहले ही दिन ​ 6.63 करोड़ ​की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म के सिने-स्क्रीन पर लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म समीक्षक इसके अच्छे व्यापार का अनुमान इसके अच्छे व्यापार का अनुमान लगा रहे है।

शुक्रवार को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कमाई की जानकारी दी ​। वहीं मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थडानी ने ​भी ​आईएएनएस को बताया ​,​ "ऐसा लगता है कि इस सप्ताह के अंत तक हीरोपंती अच्छा व्यापार करेगी​।​" ​

​ ​वहीं ​कोमल ​​नहाटा ने भी ​फिल्म को लेकर ​ट्वीट ​ अपनी राय जाहिर करते हुए लिखा​ है​, ​"​हीरोपंती एक सुपरहिट फिल्म है​।"

​यही नही टाइगर श्रॉफ को इस फिॅल्म में देख कर ​ बॉलीवुड​ की कई दूसरी हस्तियों जैसे शिल्पा शेट्टी, शोफिया चौधरी, रितेश देशमुख आदि ने भी ​उनके काम की ​तारीफ की है​।

End of content

No more pages to load