हीरोपंती की कमाई सप्ताहंत में पहुंची 21 करोड़ के पार

हीरोपंती की कमाई सप्ताहंत में पहुंची 21 करोड़ के पार
नवोदित कलाकारों टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'हीरोपंती' सिने-पर्दे पर अपनी अच्छी हीरोपंती दिखा रही है...

नवोदित कलाकारों टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'हीरोपंती' सिने-पर्दे पर अपनी अच्छी हीरोपंती दिखा रही है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों यानी सप्ताहांत​ ​में 21.28 करोड़ की कमाई कर ली है।

​​​फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विट किया है, "# ​'हीरोपंती', ​शुक्रवार को ​6.​63 ​​करोड़​, शनि 6.42 करोड़​,​ रवि 8.28 करोड़​। कुल: ₹ 21.​33 ​ ​नेट। ​भारतीय बिज, रविवार को भारी बढ़ौतरी।" बहुत बढ़िया!​

​ ​ जैकी श्रॉफ के बेटे, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने इस एक्शन फिल्म से हिंदी पर्दे पर शुरुआत की है। जिसमें टाइगर का एक्शन और कृति के अभिनय और सुंदरता का जोड़ फिल्म के सकारात्मक पहलु है। वैसे इसके बाद दोनों के एक बार फिर से साथ आने की भी चर्चा है।

End of content

No more pages to load