विराट और अनुष्का को मिला साथ बिताने का समय

विराट और अनुष्का को मिला साथ बिताने का समय
एक बार फिर से अनुष्का और विराट को एक दूसरे के साथ बिताने के लिए समय मिल गया है। अनुष्का हाल ही में जोधपुर से मुंबई अपनी फिल्म 'एनएच 10' के प्रोमोशन से लौटी है। जहाँ वह लगभग डेढ़ महीना व्यस्त रही।​ वहीं विराट को भी आईपीएल से कुछ समय मिल गया है।

​ ​कहा जा रहा है कि काफी समय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु​ की टीम से​​ ​विराट कोहली आईपीएल 7 ​में व्यस्त है लेकिन अब उनके पास भी थोड़ा समय है जिसे वह अनुष्का के साथ बिता सकते है। जिसके चलते वह मुंबई आए है।​

​एक सूत्र के अनुसार, "29 मई को अनुष्का बार्सिलोना ​के लिए रास्ते में होंगी। जहाँ वह ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो" की शूटिंग के लिए जा रही है। वह वहां इस फिल्म के लिए कम से कम दो महीने शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

​​ये प्रेमी जोड़ा, कुछ समय से लेकर अब तक लगातार एक दूसरे के साथ देखा जा रहा है। लेकिन कुछ समय से लेकर अब तक अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते एक दूसरे से नही मिल पाया था।

​​​एक सूत्र के अनुसार, ​"​हालाँकि क्रिकेटर एक मई को अनुष्का के जन्मदिन पर जोधपुर गए थे जहाँ अनुष्का शूटिंग कर रही थी। इसके अलावा उन्हें दूसरे के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नही मिल सका है​"​।

End of content

No more pages to load