शाहिद-सोनाक्षी ड्राइव पर?

शाहिद-सोनाक्षी ड्राइव पर?
सुनने में आया है कि शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा कल रात को एक लॉन्ग ड्राइव पर गए। यह मौका था सोनाक्षी के जन्मदिन का, जिसकी एक छोटी से पार्टी सोना ने महानगर के ओलिव में आयोजित की थी।

2 जून को सोना की जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के कुछ फ़िल्मी सितारें जो सोनाक्षी के दोस्तों की सूची में शामिल है, उपस्थित थे लेकिन वहां शाहिद नजर नही आए।

​ लेकिन ऐसा लगता है कि शाहिद मीडिया में फिर से कोई चर्चा नही लाना चाहते थे इसीलिए वह पार्टी से नदारद रहे। लेकिन एक सूत्र ने खुलासा किया है कि शाहिद सोनाक्षी से मिले तो जरूर थे लेकिन उसे बेहद गुप्त रखा गया था। ​​कहा जा रहा है कि दोनों पार्टी खत्म होने के बाद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए थे।

End of content

No more pages to load