अब रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में एक बार फिर से सिने-स्क्रीन पर नजर आएँगे। लेकिन मजेदार बात ये है कि ये दोनों ही कथित पूर्व प्रेमी-प्रेमिका है। हालाँकि दोनों ने इस बात को कभी स्वीकार नही किया। अब ये दोनों दोनों ख़ास दोस्त है और एक बार फिर से स्क्रीन बांटने जा रहे है।
लेकिन मजेदार बात ये है कि जहाँ एक और अनुष्का विराट कोहली के साथ डेटिंग कर रही है वहीं दूसरी और रणवीर भी दीपिका के साथ गहरी दोस्ती में डुबकियां लगा रहे है। और अब अनुष्का और रणवीर अगर एक ही सेट पर काम कर रहे हैं तो क्या दीपिका और विराट उनसे यहीं मिलने नहीं आएँगे और फिर, डबल डेट पर जाएंगे।
कहा जा रहा है कि जहाँ एक ओर दीपिका यूके से उड़ान भर चुकी है और वह जल्द ही रणवीर के आस-पास होंगी। वहीं दूसरी ओर अनुष्का के कथित प्रेमी विराट भी
बार्सिलोना के तटीय क्रूज पर अनुष्का के साथ समय बिताएंगे।
क्या? अनुष्का-विराट और रणवीर-दीपिका, जाएंगे डबल डेट पर?
-
Wednesday, June 04, 2014


