आनंद एल राय की फिल्म में बौने के किरदार में होंगे सलमान

आनंद एल राय की फिल्म में बौने के किरदार में होंगे सलमान
सुनने में आया है कि सलमान खान अब 'रांझणा' के निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म में काम करने जा रहें हैं। जिसमें वह एक बौने के किरदार में नजर आएँगे। इसके लिए सलमान ने निर्देशक के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति भी दे दी है।

एक सूत्र के अनुसार, "सलमान भी कुछ समय से राय के साथ काम करना चाह रहे थे, और इसीलिए उन्होंने राय की फिल्म के लिए हाँ कह दी है। जल्द ही इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। जिसमें सलमान एक बौने के किरदार में नजर आएँगे। सलमान अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाना बेहद पसंद करते है और इसीलिए वह बिना सोचे इस फिल्म के लिए तैयार हो गए।"

​हालाँकि इस बारे में आनंद एल राय से बात नही हो पाई है। लेकिन एक और सूत्र का कहना है कि अभी फिल्म की तारीखों को तय करना बाकी है।​​

​सूत्र ने बताया, "सलमान के पास अब से लेकर और 2016 तक बिलकुल समय नही है। वहीं आनंद एल राय भी 'तनु वेड्स मनु' पर काम कर रहें हैं। लेकिन हाँ राय फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जल्द ही शुरू कर देंगे।

End of content

No more pages to load