​मेरी आशिकी अब तुम ही हो: ​​गुपचुप डेटिंग​ कर रहें हैं, ​​आदित्य-श्रद्धा

​मेरी आशिकी अब तुम ही हो: ​​गुपचुप डेटिंग​ कर रहें हैं, ​​आदित्य-श्रद्धा
रणबीर-कैट, सोना-शाहिद के अलावा आदित्य-श्रद्धा भी उन्ही बॉलीवुड जोड़ो में से हैं, जिनके प्रेम संबंधों और डेटिंग की खबरें तो बीच-बीच में आती रहती हैं। लेकिन दोनों ने कभी माना नही कि वे प्रेमी-जोड़े हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर से दोनों अपनी गुप-चुप डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं।

इन दोनों की ये कहानी उनकी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी-2' से शुरू हुई थी। जिसके बाद से दोनों को लेकर खबरें आती ही रहती हैं।

आदित्य रॉय कपूर को गुरुवार की रात श्रद्धा के जुहू अपार्टमेंट के बाहर देखा गया, जहाँ वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार खुद चला कर पहुंचे थे। इस वक़्त आदित्य ने ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट् पहनी हुई थी।

​एक सूत्र के अनुसार, "गुरुवार रात को करीब 10 बजे आदित्य की कार को श्रद्धा के अपार्टमेंट की बिल्डिंग के बाहर देखा गया। वहां उन्होंने कुछ देर तक तो इंतजार किया और फिर अंदर चले गए। उनकी कार कंपाउंड में खड़ी थी। उनकी कार सुबह से लेकर शाम तक वहीँ खड़ी रही।

सूत्र आगे कहता है कि आदित्य को भी उसी जुहू स्थित स्टूडियो से गुजरना था, जहाँ श्रद्धा शूटिंग कर रही थी। आदित्य ने देखा कि मीडिया स्टुडियो के बाहर ही खड़ी थी। इसके बाद वह वहां से निकल कर बिल्डिंग के कम्पाउंड में पहुंच गए। इसके बाद कुछ देर तो वह कंपाउंड में ही टहलते रहे, इसके बाद वह सीढ़ियों से ऊपर चले गए जहाँ श्रद्धा रह रही थी।"

End of content

No more pages to load