हालाँकि ये दोनों कलाकार इंडस्ट्री के सबसे स्वस्थ कलाकारों में गिने जाते हैं। लेकिन बावजूद इसके ये दोनों अपना वजन घटाने में लगे हैं। साथ ही कहा जा रहा हैं कि ये दोनों इसके लिए एक ही जगह से उपचार ले रहे हैं।
दरअसल ये अभिनेता और अभिनेत्री अपने किसी हास्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहें हैं। जिसके लिए ये दोनों एक ही क्लिनिक से सलाह ले रहें हैं।
एक सूत्र के अनुसार, "यह कॉस्मेटिक क्लिनिक पश्चिमी उपनगर में स्थित है , और इसे प्रसिद्द लोगों की सेवा के लिए जाना-जाता है। ये अभिनेता लगातार यहाँ आते रहे हैं। वह समय भी वही तय करते हैं, जिसमें ज्यादा भीड़-भाड़ ना हो।"
सूत्र ने आगे बताया, "इसके अलावा, ये नामी-गिरामी अभिनेत्री भी बावजूद इसके कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं, यहाँ आती रहती हैं।
"हालाँकि ये अभिनेत्री बेहद 'फिट एंड फाइन' हैं, लेकिन ये और भी वजन कम करना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि वह वजन घटाने की प्रक्रिया से गुजर रही है।
पहचान कौन: स्वस्थ होने के बावजूद ये दोनों घटा रहें हैं वजन
-
Sunday, June 08, 2014


