अपनी मुलाकातों को लेकर चर्चा में हैं सलमान और डेजी शाह

अपनी मुलाकातों को लेकर चर्चा में हैं सलमान और डेजी शाह
​'जय हो' में सलमान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह को सलमान के साथ उनकी हालिया फिल्म 'किक' के सेट पर देखा गया हैं। अगर सूत्रों की मानें तो डेजी शाह को आजकल अक्सर सलमान से मिलते देखा जा रहा है।

​एक सूत्र का कहना हैं, "कुछ ही दिनों पहले, डेजी को सलमान के बांद्रा स्थित घर में भी देर रात दाखिल होते हुए देखा गया था। वहीं अब उन्हें सलमान की फिल्म 'किक' के सेट पर भी देखा गया है।"

​वहीँ एक और सूत्र का कहना है कि लोगों के इस मामले में इतनी गहराई से नहीं उतरना चाहिए, ​"सलमान से मिलने उनके घर और फिल्म के सेट पर कितने ही लोग आते-जाते रहते हैं। फिर चाहे उनमें उनके हालिया सह-कलाकार हो या पुराने। इसलिए हाँ कुछ समय पहले डेजी भी उनसे मिलने गई थी। इसमें लोगों के इतना हो-हल्ला मचाने की तो कोई बात ही नहीं है।"

​सूत्रों के अनुसार, "सलमान से मिलने जो भी उनके घर जाता है, वह हर किसी की बेहद अच्छे से देखभाल करते हैं। जब लोग उनके पास जाते हैं तो वह उन्हें लंच डिनर किये बिना घर से नहीं जाने देते।"

​इस मुद्दे पर डेजी से बात नही हो पाई है।

End of content

No more pages to load