निर्देशक विशाल पांडे की आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 2' इन दिनों अपने कामुक दृश्यों को लेकर पूरी तरह से चर्चा में है। फिल्म जहाँ अब तक सुरवीन चावला के हुस्न के जलवों को लेकर चर्चा में थी, वहीं अब फिल्म में सनी लियोन के आइटम नबंर के तड़के ने इन खबरों में और तीखे मसाले डाल दिए हैं।
सनी का अब अगला बॉलीवुड धमाका उनका अगला आइटम नंबर 'पिंक लिप्स' होगा, जिसकी शूटिंग इस महीने के अंत में होगी। मीत ब्रदर्स द्वारा कंपोज़ किया गया यह गीत, 'बेबी डॉल' के बाद सनी का अगला आइटम नंबर होगा।
'हेट स्टोरी 2' में सुरवीन के साथ-साथ सनी के आइटम नंबर का भी तड़का
-
Thursday, June 12, 2014


