हिट गई या पिट गई : 100 करोड़ के नजदीक पहुंची 'हॉलिडे', 88.05 करोड़!

हिट गई या पिट गई : 100 करोड़ के नजदीक पहुंची 'हॉलिडे', 88.05 करोड़!
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हॉलिडे: ए सोल्जर इस नेवर ऑफ़ ड्यूटी' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अपनी रिलीज के शुरुआती दिन से ही अच्छी कमाई पर करती आ रही है। फिल्म की कमाई के चढ़ते ग्राफ को देख कर उम्मीद है कि यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

पहले तीन दिनों में 41.32 कमाने के बाद यह अब तक यानी दूसरे हफ्ते में 88.05 करोड़ पर पहुंच गई है। इसने दूसरे शुक्रवार को 4.36 करोड़, शनिवार को 6.31 करोड़ और रविवार को 8.67 की कमाई के बाद, अब तक 88.5 करोड़ की कमाई कर ली है। यानी कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब की और तेजी से बढ़ रही है।

तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'हॉलिडे' की सिने-स्क्रीन स्कोर की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, "# हॉलिडे' [सप्ताह 2] शुक्र 4.36 करोड़, शनि 6.30 करोड़, रवि 8.70 करोड़। महायोग: ₹ 88.05 करोड़ नेट। भारत बिज़। रविवार को बिज़ में शानदार!"

End of content

No more pages to load