30 से ज्यादा उम्र की ये अभिनेत्री जिन्होंने अपनी शुरुआत तो एक सुपरस्टार के साथ की थी। लेकिन अब तक उन्हें फिल्मों में कोई बड़ा ब्रेक और सफलता नहीं मिल पाई है। लेकिन अब ये मोहतरमा अपने करियर की फिर से शुरुआत के लिए जी-तोड़ मेहनत में जुट गई है। अब वह खुद अपने प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहती हैं।
हालाँकि इस अभिनेत्री की फिल्मों का तो बोलबाला ज्यादा नही हुआ, लेकिन ये अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी लाइम लाइट में रहीं। साथ ही इन्होंने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग भी खत्म की है, और जिनके साथ इन्होंने फिल्म की शूट खत्म की है उन अभिनेता की झोली भी फिल्मों से खाली है।
साथ ही इस बात ने उनकी मुश्किलों में और इजाफा कर दिया कि उनकी फिल्म के क्रू मेंबर उनसे कुछ ज्यादा खुश नहीं है। लेकिन एक व्यक्ति जिन्हें इन मोहतरमा पर विश्वास हैं, वह है इनके बिजनेस पार्टनर, जो वैसे तो पहले से ही शादी शुदा हैं लेकिन वह अपनी पत्नी से ज्यादा इनमें रूचि ले रहे हैं। वह हर उस जगह अभिनेत्री के साथ रहते हैं, जहाँ वह जाती हैं।
कहने की जरूरत नहीं है कि जब इनसे इनके संबंधो पर कुछ पूछा जाता है तो ये इसे सिर्फ व्यापारिक रिश्ते से ज्यादा कुछ नहीं बताते। लेकिन दोनों के बीच का रिश्ता काफी खबरों में है।
लेकिन हद तो तब हो गई जब इन दोनों को सप्ताहांत में रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों को एक आलीशान उपनगरीय होटल में चुपके-चुपके समय बिताते हुए देखा गया। इन्हे वहां जिन लोगों के एक ग्रुप ने देखा वे अभिनेत्री के करीबी जानकार थे।
ऐसे में अपने जानकारों को अचानक से ऐसे सामने देख कर दोनों इतने शर्मिंदा हो गए कि इन्हें पता ही नहीं चला कि कहना क्या है, और फिल्म निर्माण की योजना का बहाना बना कर जल्द से जल्द वहां से गायब हो गए। ऐसे में ग्रुप के पास भी कोई और चारा ना था वह भी बिना कुछ बोले वहां से निकल लिए।
इश्क फरमाते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई ये अभिनेत्री
-
Friday, June 20, 2014


