सलमान खान से जब प्रीति और नेस के इस बिगड़े हालात के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, " आप गलत जगह पर गलत सवाल पूछ रहे हो। अभी इस क्वेरी का कोई जवाब नहीं है।"
वहीं शाहरुख ने कहा, "यह एक ऐसा मुद्दा हैँ, जिस प्रीति ने उन्होंने उठाया है और मुझे लगता है कि अब इसे कानूनी तौर पर ही सुलझाया जा सकता है। एक दोस्त के तौर पर मैं उनसे बात कर सकता हूँ।"
अमिताभ बच्चन ने कहा, "अभी मामला न्यायालय में है। इसीलिए अभी इस पर कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।"
वहीं हाल ही में प्रीती के एक और दोस्त सैफ अली खान ने भी कहा था कि जहाँ भी प्रीति को उनकी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा उनके साथ रहेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि नेस भी एक नेक दिल इंसान हैं।
वह कहते हैं, "मुझे नहीं पता, क्या हुआ है, लेकिन जहाँ तक मैं जानता हूँ वह एक अच्छे इंसान हैं। लेकिन वास्तव में हुआ क्या था ये मुझे नहीं पता है इसलिए जब तक मुझे इसकी जानकारी नहीं मिलती मुझे चुप रहना पड़ेगा। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। क्योंकि वे दोनों दोस्त हैं।"
प्रीति के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर ने उनसे हमेशा के लिए असीमित प्रेम और सहायता देने का वायदा किया है। वह कहते हैं, "मेरी उनके साथ दोस्ती सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी गहरी है।"
विद्या बालन, "मुझे इस केस के बारे में पूरी सच्चाई नही पता है। तो मैं क्या कह सकती हूँ? प्रीति हमेशा से ही अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली रही हैं। और यह बहुत अच्छी बात है। अगर उन्हें लगा कि यह सही था, तो यह सही है। लेकिन प्रीति के साहस के लिए उन्हें पूरे नंबर दूँगी। अगर कोई बोलना चाहता है, तो भला उसे चुप क्यों रहना चाहिए, फिर चाहे इस मुद्दे को उठाने और पुलिस के पास जाने की ही क्यों ना हो।"


