कुछ समय से रणबीर और कैट के बारे में चर्चा चल रही है कि अब दोनों एक साथ रहने की योजना बना रहे हैं। जिसके लिए दोनों मुंबई में ही घर ढूंढ रहे हैं। लेकिन अब उनकी यह तलाश पूरी हो गई है और उन्होंने बांद्रा में अपने लिए घर ढूंढ लिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने घर के लिए शॉपिंग भी की है।
एक सूत्र के अनुसार, "रणबीर और कैट काफी समय से मुंबई में घर लेने की कोशिश करते आ रहे थे।लेकिन कुछ समय से वह दक्षिण अफ्रीका की शूटिंग में व्यस्त थे और अब वह वहां से वापिस लौट आए हैं। अब उन्होंने कार्टर रोड पर बांद्रा में घर भी देख लिया है। ये दोनों एक साथ रहने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"
एक सूत्र का कहना है, "उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अपने नए घर के लिए बहुत सी शॉपिंग की है और वह बहुत सारे बैग लेकर वापिस लौटे हैं। वहीं कैट को भी बहुत से किचन के सामानों को खरीदते हुए देखा गया।"
कैट और रणबीर ने की अपने नए घर के लिए शॉपिंग
-
Saturday, June 21, 2014


