ओह माय गॉड: नर्गिस और उदय का हमेशा के लिए ब्रेक-अप?

ओह माय गॉड: नर्गिस और उदय का हमेशा के लिए ब्रेक-अप?
वैसे तो नर्गिस और उदय ने अपने रिश्ते को कभी भी सभी के सामने स्वीकार नहीं किया। हालाँकि उदय ने तो समय-समय पर इसका इशारा किया। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उदय-नर्गिस के इस कभी हाँ तो कभी ना वाले रिश्ते का हमेशा के लिए अंत हो गया है। सूत्रों की माने तो नर्गिस और उदय का ब्रेक-अप हो चुका है।

अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र का कहना है कि हालाँकि नर्गिस अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं, जबकि उदय चोपड़ा उनकी तरफ से पक्का वायदा चाहते थे और इसी बात ने दोनों के बीच ब्रेक-अप को जन्म दिया। लेकिन ब्रेक-अप से पहले नर्गिस को सलमान के रूप में एक दोस्त भी मिल गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने नर्गिस का नाम 'किक' में आयटम नंबर के लिए सुझाया है।

​वहीं एक सूत्र का कहना ये भी है, "उदय और नर्गिस अलग-अलग चीजें चाहतें हैं और साथ ही दोनों के बीच की लंबी दूरी से रिश्ते को संभालना नर्गिस के लिए मुश्किल था। दोनों के बीच रिश्तें में अब तक कभी हाँ तो कभी ना ही चली आ रही थी लेकिन अब दोनों ने अंतिम रूप से ब्रेक-अप कर लिया है। वहीं इस ब्रेक-अप के बाद किसी ने नर्गिस को सलमान खान से मिलवाया। और सलमान को नर्गिस बहुत अच्छी लगी। जिसका नतीजा ये हुआ कि अब नर्गिस सलमान की अगली फिल्म 'किक' में एक आयटम नंबर कर रहीं हैं।"

यहाँ यह भी दोहराया जा सकता है कि जब रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे थे तो नर्गिस-उदय ने इंस्टाग्राम पर अपनी इटली में खींची गई सेल्फ़ी भी पोस्ट की थी। इसके बाद खबरें थी कि दोनों रानी-आदि की शादी में एक साथ उपस्थित थे। जिसके बाद दोनों के घनिष्ट प्रेम का भी अंदाजा हो गया था।वहीं उदय और नर्गिस को एक साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की स्क्रीनिंग पर भी देखा गया था।

​इस संबंध में उदय और नर्गिस से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load