2002 के हिट एंड रन केस में दो और गवाहों ने स्वीकार किया है कि सलमान खान घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों गवाहों ने स्थानीय न्यायालय में गवाही के दौरान सलमान खान की पहचान की है।
एक गवाह रिजवान (रेन बार मैनेजर) ने कोर्ट को बताया कि सलमान और उनके दोस्तों ने फूड और डिंक्र का ऑर्डर किया था। रिजवान ने बताया कि उसने सलमान के हाथ में एक गिलास दे खा था, लेकिन उसे यह नहीं पता कि गिलास में क्या था। उसने सलमान को गिलास से कुछ पीते नहीं देखा।
रिजवान ने सलमान के वकील के सवालों के जवाब में कहा कि न तो उसने सलमान खान को शराब पीते देखा और न ही शराब की गंध आ रही थी।
दूसरे गवाह रामश्रे पांडे (घटनास्थल के पास की डेयरी के मालिक) ने कोर्ट को बताया कि ऐक्सीडेंट के बाद उन्होंने गाड़ी की अगली सीट से सलमान खान को उतरते देखा था।
हिट एंड रन केस 2002 का है। आरोप है कि सलमान की गाड़ी के नीचे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए थे। 28 अप्रैल को इस मामले में रिट्रायल शुरू हुआ। अबतक कुल 5 गवाह सलमान को पहचान चुके हैं।
हिट एंड रन केस: 2 और गवाहों ने सलमान को पहचाना
-
Tuesday, June 24, 2014


