​'प्रेम रत्न धन पायो' में अनिल कपूर ने बनवाई सलमान-सोनम की जोडी

​'प्रेम रत्न धन पायो' में अनिल कपूर ने बनवाई सलमान-सोनम की जोडी
इन दिनों सलमान खान के साथ सोनम कपूर की जोड़ी चर्चा में है, जो दूसरी बार 'प्रेम रत्न धन पायो' में नजर आएगी। हालाँकि इस से पहले दोनों साथ में नजर तो ​आए हैं लेकिन मुख्य भूमिका में नही। सोनम की 'सवारियां' में सलमान ने कैमियो किया था। लेकिन अब सुनने में आया है कि इस बार सलमान और सोनम की जोडी अनिल कपूर ने बनवाई है।

कहा जा रहा है कि सलमान की इस फिल्म में सोनम को अनिल की सिफारिश पर लिया गया है, जो उन्होंने सलमान से कई थी। अगर सूत्रों की माने तो अनिल कपूर ने ही सोनम को सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में लेने के लिए सलमान से सिफारिश की थी।

​ एक सूत्र ने बताया, "जब अरबाज ने सोनम को अपनी फिल्म 'डॉली की डोली' के लिए प्रस्ताव दिया, तो वह तुरंत उनकी फिल्म करने के लिये तैयार हो गई। इसके बाद जब अनिल कपूर को पता चला की सूरज अपनी अगली फ़िल्म 'प्रेम रत्न धन पायो'​ में सलमान के लिए अभिनेत्री ढूंढ रहें हैं तो उन्होंने अपनी बेटी का नाम सलमान तक पहुंचानें का फैंसला किया।"

​वहीं इसमें एक और सकारात्मक बात ये रही कि अनिल कपूर खुद भी सूरज के अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद जब फिल्म में सोनम को कास्ट कर लिया गया तो अनिल बहुत खुश थे।

​एक और सूत्र के अनुसार, "अनिल ने सोनम का नाम जब सलमान को सुझाया तो यह बात सूरज तक भी पहुंच गई और दूसरी बात कि अनिल ने ख़ुद भी उनसे बात की, जिसके बाद वह भी इसके लिए तैयार हो गये। इसके बाद उन्होंने सोनम को इस फिल्म के लिए प्रस्ताव दे दिया। वहीं सूरज और सलमान दोनों ही इस बात के लिए भी राजी थे कि वह इस किरदार के लिए सही चुनाव है।"

End of content

No more pages to load