'फितूर' में काम करने के इनाम में कैट को मिला हीरों का हार

'फितूर' में काम करने के इनाम में कैट को मिला हीरों का हार
इन दिनों 'फितूर', रेखा, कैट और आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर चर्चा में है। लेकिन यही वह फिल्म है, जिसमें कैट काम नही करना चाहती थी। काफी ना-नुकुर के बाद उन्होंने यह फिल्म स्वीकार की। लेकिन अब इसकी ख़ुशी में उन्हें फिल्म निर्माताओं की तरफ से एक बेहद शानदार तौफा मिला है।

​उन्हें जो तौफा मिला वह वह हैं हीरों का हार। कुछ समय सोचने के बाद जब कैट ने इस फिल्म के लिए हाँ कर दी तो, इस बात से फिल्म निर्माता बेहद खुश हो गए और यह खबर चर्चा का विषय बन गई। लेकिन उसके बाद उस से भी ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि उन्हें फिल्म साइन करने के बदले में चमचमाता हार तौफे में मिला है। यह तौफा उन्हें प्रशंसा के टोकन के रूप में दिया गया है।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैट और आदित्य रोमांस करते नजर आएंगे वहीं रेखा भी उनके साथ नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load