शानदार! 'एक विलेन' ने पहले दिन 16.72 करोड़ से की शुरुआत

शानदार! 'एक विलेन' ने पहले दिन 16.72 करोड़ से की शुरुआत
'एक ​​​विलेन' ने ना सिर्फ फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं हाँसिल की है, बल्कि पहले ही दिन दर्शकों को भी भारी संख्या में सिनेमा घरोँ तक खींचने में कामयाब रही है।

​तरण आदर्श ने फिल्म की पहले दिन की कमाई की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, "'#एक विलेन' शुक्र 16.72 करोड़ ​रूपये नेट [2539 स्क्रीन] । भारतीय बिज़​। 2014 की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत करने वाली फिल्म। स्क्रीन ​के मामले में औसत, यह सबसे ​उच्चतम है। कमाल!"

यही नहीं, पहले ही दिन इसके कई शो हॉउसफुल भी रहे। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस रोमांटिक थ्रिलर ने भारतीय सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की है।

वहीं कोमल नाहटा ने भी इस पर अपनी बेहद अच्छी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है,"​एक विलेन एकता कपूर और मोहित सूरी के लिए एक बहुत बड़ी हिट, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का आज का कुल व्यापार 'एक विलेन' के लिए शानदार होने जा रहा है।"

End of content

No more pages to load