दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का ताज सजा दीपिका के सिर पर

दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का ताज सजा दीपिका के सिर पर
​हाल ही में फैशन पत्रिका द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण​ में ​​​दीपिका पादुकोण को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है​। वहीं इस बारे में दीपिका का कहना ये हैं कि इस मतदान द्वारा मिली इस उपाधि का उनकी शारीरिक बनावट से कोई लेना देना नहीं है बल्कि ये तो उनकी अब तक की गई मेहनत का नतीजा है।​​​
​
​ ​​वह इस मैगज़ीन के अगले संस्करण का हिस्सा बनने जा रही हैं, उन्होंने बुधवार को इस संस्करण का अनावरण किया है, जिसमें उनके साथ 100 और सबसे सेक्सी महिलाओं को शामिल किया गया है।​
​
​दीपिका कहती हैं, ​"​मुझे ऐसा लगता है कि ये उस कठिन मेहनत का नतीजा है, जो मैंने अब तक की है। मुझे नहीं लगता कि इसका शारीरिक रूप से कोई लेना देना है। मुझे लगता है कि आपको मिलने वाले विज्ञापन भी आपकी फिल्मोँ का ही नतीज़ा होते हैं।"
​
​​ ​वह आगे कहती हैं, कि मैं इस बात को लेकर भाग्यशाली रही हूँ कि पिछले 2-3 सालों में मुझे जो फिल्में मिली हैं, उनके किरदार मेरी हर एक फिल्मोँ से अलग रहें हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे मिलने वाले विज्ञापन उन्हीं फिल्मोँ और किरदारों की सफलता का नतीजा हैं।"
​
दीपिका की अंतिम फिल्म 'कोचादाइयां' थी। वहीं उनकी आगामी फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने जा रही हैं।

End of content

No more pages to load