सलमान खान अपनी दरियादिली और लोगों की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी इसी दरियादिली का परिचय दिया है। सलमान ने हाल ही में फिल्म सिटी के श्रमिकों के लिए एक चिकित्सा शिविर के आयोजन का फैंसला किया।
एक सूत्र का कहना है, "स्वास्थ्य चेक-अप कैम्प के अलावा सलमान ने फ़िल्म सिटी को साफ़-सुथरा रखने वाले इन कर्मचारियों के लिये सांता का किरदार भी निभाया, उन्होंने महिलाओं को अपनी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' से नई साडीयां और पुरुषों को टी-शर्ट्स तोहफे में दी।"
सूत्र ने आगे कहा, "सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'किक' की शूटिंग खत्म की थी, और यह आयोजन उसी की ख़ुशी में था। लेकिन वह इस आयोजन में सिर्फ फिल्म की कास्ट और क्रू को ही नही बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कर्मचारियों को भी शामिल करना चाहते थे।"
सूत्र ने बताया, "इस आयोजन द्वारा वह उनकी त्रुटिहीन सेवा का धन्यवाद देना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने उनके लिए एक स्वास्थ्य चेक अप शिविर चलाया और कपडे तोहफे में बांटे।"
इस संबंध में सलमान के वक्ताओं से बात नहीं हो पाई है।
भाई की दरियादिली: सलमान सबका ध्यान रखते हैं
-
Saturday, July 05, 2014


