दीपिका के लिए खास हैं रणवीर, उनके जन्मदिन पर पहुंची तुर्की

दीपिका के लिए खास हैं रणवीर, उनके जन्मदिन पर पहुंची तुर्की
​वैसे तो दीपिका और रणवीर ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में अभी तक भी खुलासा नही किया है, लेकिन ये भी सच है कि दोनों के रिश्ते की खबर किसी से छुपी भी नहीं है।

​हाल ही में दीपिका रणवीर से मिलने उनके जन्मदिन पर तुर्की पहुंची। हालाँकि उन्हें 7 जुलाई से रणबीर कपूर के साथ फ़्रांस के लिये निकलना था लेकिन वह 6 जुलाई को यानी एक दिन पहले ही रवाना हो गई।

​ ​एक सूत्र के अनुसार, "दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए फ्राँस के लिए 7 जुलाई को रवाना होना था। लेकिन दीपिका एक दिन पहले ही निकल गई, क्योंकि उन्हें अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ समय बिताना था।वह इन दिनों तुर्की में हैं जहाँ वह जोया अख़्तर की फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग कर रहे हैं।"

​ ​हालाँकि लगातार दोनों को एक साथ देखा जा रहा है, लेकिन दीपिका ने अपने और रणवीर के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। ​दोनों के बारे में फिल्म 'रामलीला' के समय से ही खबरें आ रही हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में खुलासा नहीं किया है।

End of content

No more pages to load