​​'बजरंगी भाईजान' में फिर साथ होगी सलमान-करीना की खूबसूरत जोड़ी

​​'बजरंगी भाईजान' में फिर साथ होगी सलमान-करीना की खूबसूरत जोड़ी
करीना और सलमान खान की जोड़ी बेहद खुबसुरत ​है, और जिसे देखने के लिए दर्शक हमेशा ही बेहद उत्सुक रहते है। दोनों इस से पहले कई फिल्मों जैसे 'क्योंकि', 'मैं और मिसिज खन्ना' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब दोनों एक साथ फिर नजऱ आने जा रहे है।

​यह फिल्म कबीर खान की बजरंगी भाईजान' है जिसमें दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी कबीर खान ने खुद ट्विटर पर देते हुए लिखा है कि वह और सलमान दोनों ही इस फ़िल्म को शुरू करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

​ ​कबीर खान ने ट्वीट किया है, "बजरंगी भाईजान के रूप में सलमान खान बेहद खास नज़र आने वाले हैं। हम दोनों ही इस यात्रा को शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हाँ करीना भी बजरंगी भाईजान में है और ये 2015 में ईद पर रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load