​2015​ में ईद​ पर रिलीज होगी 'बजरंगी भाईजान'

​2015​ में ईद​ पर रिलीज होगी 'बजरंगी भाईजान'
​जहाँ सलमान खान इस साल ईद पर अपनी फिल्म 'किक' को रिलीज करने जा रहे हैं, वहीं अगली बार यानी 2015 की ईद पर वह अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज करेंगे।
​
​ ​कबीर खान निर्देशित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में उनके साथ करीना कपूर की जोडी देखने को मिलेगी। सलमान खान ने इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा है, "बजरंगी भाईजान' सह-अभिनेत्री करीना कपूर और निर्देशक कबीर खान 2015 की ईद पर रिलीज होगी।​"
​
​जहाँ इस फिल्म के लिए निर्देशक कबीर औऱ सलमान खान दोनों ही बेहद उत्साहित हैं, वहीं दर्शक भी करीना और सलमन की रोमांटिक जोड़ी को देखना बेहद पसंद करते हैं।

End of content

No more pages to load