सलमान की 'किक' के साथ लॉन्च होगा आमिर की 'पीके' का ट्रेलर?

सलमान की 'किक' के साथ लॉन्च होगा आमिर की 'पीके' का ट्रेलर?
आमिर खान और सलमान खान बॉलीवुड के दो गहरे दोस्तों के तौर पर जाने जाते हैं, और जब तब दोनों एक दूसरे की सहायता भी करते दिखतें हैं। कभी सलमान आमिर की फिल्म को प्रोमोट करते हैं, तो कभी आमिर, सलमान की फ़िल्म को। अब सुनने में आया है कि आमिर की फ़िल्म 'पीके' का ट्रेलर, सलमान की फिल्म 'किक' की रिलीज के साथ ही लॉन्च होगा।

​ ​अगर सूत्रों की माने तो आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पीके' का ट्रेलर सलमान की फिल्म 'किक' के रिलीज वाले दिन ही लॉन्च किया जाऐगा। एक ख़ास बात और ये है कि ये दोनों ही फ़िल्में संयोग से डिज्नी के सहयोग से निर्मित है, जिस से दोनों के ट्रेलर और फिल्म रिलीज का समय एक ही तय किया गया है।

​​हालाँकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इंडस्ट्री से संबंध रखने वाले एक सूत्र का कहना है, "सलमान हाल ही में आमिर से मिले थे और उन्होंने तय किया कि 'किक' के साथ ही 'पीके' का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया जाए। दोनों फिल्मों का निर्माण डिज्नी के सहयोग से किया गया है।"

​राजू हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पीके' में आमिर का किरदार एक अलौकिक प्राणी का है, जिसे धरती पर रहने के लिए विभिन्न अवतार धारण करने पड़ते हैं। इसी अजीब खेल ​पर आधारित है ये फिल्म​। हाल ही में भी उन्हें एक​ पीले हेलमेट, ​होंठों पर लिपस्टिक, माला, और पीले घाघरे में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ-साथ अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

इस बारे में राजकुमार हिरानी से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load