जन्मदिन का तौफा: कैट को आइलैंड ले गए रणबीर

जन्मदिन का तौफा: कैट को आइलैंड ले गए रणबीर
कैट के जन्मदिन को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी कि वह अपने जन्मदिन पर रणबीर के साथ कोर्सिका में होंगी। लेकिन अब कैट के जन्मदिन के एक दिन बाद खुलासा ये हुआ है कि रणबीर और कैट दोनों ने दो दिन की छुट्टी लेकर किसी आइलैंड पर जन्मदिन मनाया।​

कैटरीना कैफ जो कल पूरे 31 साल की हो गई हैं, उन्होंने अपना जन्मदिन अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ मनाया है। ये प्रेमी जोड़ा एक आइलैंड पर गया।​​

रणबीर ​इन दिनों जहाँ दीपिका के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' के लिए कोर्सिका में शूट कर रहे हैं, वहीं कैट ऋतिक के साथ प्रागु में 'बैंग बैंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं।​​

​​​ ​​ एक सूत्र ने कहा, "कैट 'बैंग बैंग' के लिए प्रागु में शूटिंग कर रही हैं। लेकिन उनके जन्मदिन के लिए उन्हें दो दिन की छुट्टी दे दी गई थी। छुट्टी मिलने के बाद वह तुरंत कोर्सिका के लिए रणबीर को मिलने निकल गई। रणबीर ने भी अपनी शूट से छुट्टी ले ली थी।"​​

सूत्र आगे कहता है, "कुछ समय पहले दोनों कैट के कोर्सिका में रणबीर के साथ समय बिताने की भी खबर थी। लेकिन इस खबर के विपरीत उन्होंने कुछ और ही सरप्राइज़ सोच रखा था और वह इसके लिए 15 जुलाई की रात को निकल गए। आज दोनों के अपने-अपने शूट पर वापिस आने की खबर है।"

इस बारे में रणबीर और कैट से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load