'किक' में सलमान देंगे अंतरंग दृश्य, किस सीन भी? ​

'किक' में सलमान देंगे अंतरंग दृश्य, किस सीन भी?   ​
​​सलमान खान ऑन स्क्रीन किस सीन ना देने के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है कि वह ऑन स्क्रीन किस सीन बिलकुल भी पसंद नहीं करते। लेकिन अब उनकी आगामी फिल्म 'किक' में उनके किस सीन की चर्चाएं ज़ोरों पर हैं।

​साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वह जैकलिन फर्नांडीज़ के साथ नजर आएँगे। ​टीम के करीबी एक सूत्र का कहना है, "सलमान ने फिल्म में अपनी प्रेमिका के साथ किस सीन दिया है।

​सलमान को इस तरह के दृश्य में देखना बेहद मनोरंजक होगा, क्योंकि उन्हें इस तरह के दृश्यों में ना के ही बराबर देखा गया है। ऑन स्क्रीन अंतरंग दृश्य देने में वह काफी शर्म महसूस करते हैं।"

​हालाँकि अभी तक यह साफ़ नहीं है कि फिल्म में उनका किस सीन है भी या नहीं।

End of content

No more pages to load