सुनने में आया है कि अब आमिर, सलमान और फोटोग्राफरों के बीच चले आ रहे विवादों को खत्म कर दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाएंगे। आमिर खान को हाल ही में ईरा खान के चैरिटी फुटबॉल मैच में देखा गया था। जिसमें आमिर ने सलमान खान और फोटोग्राफरों के बीच चल रहे विवाद पर विचार-विमर्श किया।
एक सूत्र के अनुसार, "रविवार को सलमान और जैकलिन फर्नांडीज को मैच में शिरकत करनी थी। लेकिन इवेंट को कवर कर रहे फोटोग्राफरों ने उनकी फोटो क्लिक नहीं की। जब सलमान वहां से निकल गए तब फोटोग्राफर्स ने फोटो क्लिक करनी शुरू की।"
एक सूत्र का कहना है, "आमिर को मीडिया से बात करते हुए पता चला कि सलमान और फोटोग्राफर्स के बीच के विवाद काफी गंभीर हैं, और फोटोग्राफरों ने सलमान के फोटो क्लिक करने पर भी प्रतिबन्ध लगाया हुआ है। उन्होंने फोटोग्राफरों से वायदा किया कि वह इस बारे में सलमान से बात करेंगे और देखेंगे कि इस मामले में वह क्या कर सकते हैं।"
मजेदार बात ये है कि सलमान, अभिषेक बच्चन से भी गले मिले। लेकिन वहां उपस्थित फोटोग्राफरों ने उन्हें क्लिक नहीं किया। इस बारे में आमिर के वक्ता से बात नहीं हो पाई है।
अब सलमान और फोटोग्राफरों के बीच शांति समझौता करवाएंगे आमिर?
-
Tuesday, July 22, 2014


