'बैंग बैंग' के धमाकेदार ट्रेलर पर 28 ​लाख से ज्यादा हिट्स, बॉलीवुड भी फ़िदा

'बैंग बैंग' के धमाकेदार ट्रेलर पर 28 ​लाख से ज्यादा हिट्स, बॉलीवुड भी फ़िदा
ऋतिक-कैट की बहुतप्रतिक्षित फिल्म 'बैंग बैंग' का टीजर महज एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है और इसने लोकप्रियता के मामले में धूम मचा दी है। अब तक इसे 28 लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं।

​इस एक्शन थ्रिलर से सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड दिग्गज भी प्रभावित हैं। फिल्म के टीजर को लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया है, "इसे टीज़र कहते हैं, यह बेहतरीन है।

वहीं परिणीति ने ट्वीट किया है, "​क्या शानदार टीजर है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बैंग बैंग' का टीजर बहुत अच्छा लगा। कैटरीना, रितिक और सिद्धार्थ आनंद। शानदार है। सोनम कपूर ने लिखा, वो इतने खूबसूरत क्यों हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आयी हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' का रीमेक है। जिसमें टॉम क्रूज और कैमरून डियाज मुख्य भूमिका में थे।

अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी टीजर की तारीफ करते हुए लिखा, बहुत हॉट है। दोनों मिलकर आग लगा सकते हैं। यह टीजर धमाकेदार है।​

​ ​वहीं ​निर्माता​ संजय गुप्ता ​कहते हैं, "​'​नाइट एंड डे​'​ के पूरे बजट के एक टुकड़े में बन रही '​बैंग बैंग​'​ मूल फिल्म से भी बेहतर लग रही है।​

​ 2 स्टेटस स्टार अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि वह फिल्म पहले दिन पहले शो में देखेंगे।

End of content

No more pages to load