ओह माय गॉड: जैकलीन को सलमान बता रहे हैं 'जैकलिन फर्नांडीज खान'?

ओह माय गॉड: जैकलीन को सलमान बता रहे हैं 'जैकलिन फर्नांडीज खान'?
सुपरस्टार सलमान खान ने स्वीकारा है कि उनकी जिंदगी में एक खास महिला है। आपको उसका नाम जानकर हैरानी होगी। दरअसल, सलमान ने हाल में मजाक में 'किक' की सह अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के नाम के साथ 'खान' उपनाम जोड़ दिया और उनकी इतनी तारीफें की कि वह झेंप गईं।​

​ ​'​किक' सलमान और जैकलिन की साथ में पहली फिल्म है और उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। वे अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जी टीवी के कार्यक्रम 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में पहुंचे थे।​

​ एक सूत्र ने बताया कि सलमान ने कार्यक्रम के सेट पर जैकलिन का परिचय 'जेएफके' के रूप में कराया। जब कार्यक्रम के मेजबान विशाल मल्होत्रा और हुसैन कुवाजेरीवाला ने जैकलिन को 'जेएफके' पुकारे जाने के बारे में पूछा तो सलमान ने चुप्पी साध ली, जबकि जैकलिन का चेहरा शर्म से लाल हो गया। दोनों मेजबान ने सोचा कि सलमान संभवत: जॉन एफ, केनेडी के बारे में बात कर रहे हैं।​

​ ​जब दोनों ने इस पर सलमान से पूछने की कोशिश की तो सुपरस्टार ने तुरंत कहा कि जेएफके का मतलब 'जैकलिन फर्नाडीज खान' है। सलमान की इस टिप्पणी पर जैकलिन स्वयं को अपना चेहरा छिपाने से नहीं रोक सकीं, जबकि सलमान बाकी सवालों पर हंस दिए।

End of content

No more pages to load