जहाँ कैट के जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर और कैट अपनी आइलैंड छुट्टियों को लेकर चर्चा में थे, वहीं अब एक और नई खबर ये भी है कि रणवीर सिंह ने भी ऐसा ही कुछ किया है। वह भी दीपिका को आइलैंड पर घुमाने ले गए।
इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'तमाशा' के लिए कोर्सिका में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दीपिका के कथित प्रेमी रणवीर सिंह भी 'दिल धड़कने दो' के लिए तुर्की में व्यस्त थे। लेकिन अब रणवीर की शूटिंग खत्म हो गई है और वह दीपिका के साथ आइलैंड पर समय बिता रहे हैं।
सुनने में आया है कि शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह अचानक से दीपिका के पास फिल्म के सेट पर पहुंच गए और वहां जाकर उन्हें कुछ समय के लिए अपने साथ लेकर जाने की गुजारिश की। बस फिर क्या था ये प्रेमी जोड़ा वहां से गायब हो गया।
मिर्रर की एक खबर के अनुसार रणवीर सिंह जैसे ही ज़ोया अख्तर की फिल्म से आजाद हुए वह तुरंत कोर्सिका पहुंच गए। जिसके बाद रणवीर सिंह दीपिका को लेकर आइलैंड पर पहुंच गए।
इसके अलावा दोनों साथ में बस्तिआ स्थित कई एकड़ में फैले एक बॉटनिकल गार्डन 'पार्क डे सलेक्सिआ' में भी घूमे। यही वह जगह है जहाँ 'तमाशा' की शूटिंग चल रही है। वहीं दोनों ने वहां के स्थानीय स्वादिष्ट खाने का भी मिलकर लुत्फ़ उठाया। रणवीर इस हफ्ते के अंत में मुंबई वापिस लौट आएँगे।
रणबीर-कैट के बाद रणवीर भी दीपिका को ले गए आइलैंड?
-
Saturday, July 26, 2014


