बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी सुजैन रोशन ने उनसे अलग होने के लिए गुजारा भत्ता के तौर पर 400 करोड़ रुपए मांगे हैं।
इतना ही नहीं ये भी अफवाहें आ रही है कि ऋतिक 380 करोड़ देने पर राजी हो गए हैं। ऋतिक ने मीडिया पर अपनी नाराजगी को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जाहिर की है। ऋतिक इन खबरों से बुहत नाराज हैं और इसे झूठा बताया है।
ऋतिक ने लिखा है, "काल्पनिक समाचार लेख। मेरे प्रियजनों को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।"
आपको बता दें कि गुजारा भत्ता की खबर आने के बाद सुजैन रोशन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थीं। लोग इस खबर की वजह से उनका मजाक बना रहे थे। इसके बाद ऋतिक ने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जताई।
ज्ञात हो तो ऋतिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। इनके दो बच्चे रिहान और रिधान हैं। दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुज़ैन ने अपनी 14 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया था।
मेरे सब्र की परीक्षा मत लो: 400 करोड़ की खबर पर मीडिया पर भडके ऋतिक
-
Thursday, July 31, 2014


