'पीके' फर्स्ट लुक: बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रहे हैं आमिर खान

'पीके' फर्स्ट लुक: बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रहे हैं आमिर खान
​आमिर खान की आगामी फिल्म 'पीके' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ​जिसमें आमिर खान बेहद आश्चर्यजनक रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आमिर बिना कपड़ों के हैं।

​वह रेल की पटरियों के बीच हाथ में एक टेप रिकॉर्डर लिए शील को ​ढके खड़े हैं। सिर्फ यही नही उनकी आँखे और चेहरा भी काफी हद तक एक आम आदमी की लुक नही दे रहा है। कहा जा सकता है कि आमिर खान इस तरह के बोल्ड रूप में पहली बार नजर आए हैं।

​वैसे इस फिल्म और पोस्टर की एक और खास बात ये मालूम हो रही है कि आमिर खान हर जगह हाथ में यह टेप रिकॉर्डर लेकर ही दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर से पहले जो दो फोटो आमिर की सामने आई थी उनमें भी वह इसी टेप रिकॉर्डर के साथ थे।

​ ​राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म सर्वशक्तियों पर आधारित है। यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load