अगर सूत्रों की माने तो, पिछले कुछ समय से आमिर खान और सलमान की मुलाकाते काफी ज्यादा रही हैं। जब भी दोनों मिलते हैं तो लंबी-लंबी बातों में मशगूल हो जाते हैं। सूत्र का कहना है कि हाल ही में भी दोनों को एक साथ ड्रिंक पर बातों में व्यस्त देखा गया था। इसके अलावा भी पिछले हफ्ते काफी समय इवेंट्स में मिले।
अभिनेता के करीबी एक सूत्र का कहना है, "सलमान ने आमिर की फिल्म 'धूम 3' का प्रोमोशन अपने शो 'बिग बॉस' में उनकी सिग्नेचर टोपी पहन कर किया था। इसके बाद आमिर की बेटी इरा द्वारा आयोजित चैरिटी इवेंट में सलमान खान अपनी फिल्म 'किक' का प्रोमोशन करते दिखे थे। साथ ही दोनों के बीच की गहरी दोस्ती के बारे में सभी अच्छी तरह से जानते हैं। इसके अलावा भी पिछले हफ्ते दोनों ने साथ में बैठने का समय निकाला और एक साथ बैठकर कुछ ड्रिंक्स लिए।"
सूत्र ने आगे कहा कि सलमान की 'किक' के रिलीज के बाद और अपनी अगली सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए कर्जत निकलने से पहले सलमान और आमिर को एक साथ कई बार एक साथ देखा गया।
एक और सूत्र के अनुसार, "इन दोनों की मुलाकात सलमान के ही घर पर हुई। वैसे 'किक' के सफल होने के बाद तो उनके पास सेलिब्रेशन के काफी बहाने रहे। अब सलमान 'प्रेम रतन धन' पायो के लिए कर्जत निकल चुके हैं।"
मजेदार बात ये है कि जब भी दोनों को एक दूसरे के आस-पास देखा गया तो दोनों काफी गहरी बातों में मशगूल दिखे। सूत्र ने कहा, "कुछ महीनों पहले आमिर जब दिल्ली में 'सत्यमेव जयते' के प्रोमोशन के लिए थे। उन्ही दिनों सलमान भी वहीं 'किक' के लिए शूटिंग कर रहे थे। दोनों एक ही होटल में रुके थे। इसलिए दोनों सुबह तक बातें करते रहते थे।"
क्या है सलमान-आमिर की लगातार मुलाकातों का राज?
-
Monday, August 04, 2014


