आदित्य-श्रद्धा इज़ बैक अगेन: 'आशिकी 2' की रोमांटिक जोड़ी फिर करेगी आशिकी

आदित्य-श्रद्धा इज़ बैक अगेन: 'आशिकी 2' की रोमांटिक जोड़ी फिर करेगी आशिकी
एकता कपूर के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'मिलन टॉकीज़' कब से अपनी कास्ट को लेकर परेशानी में चली आ रही थी, इसके लिए अब तक प्रियंका, शाहिद और इमरान खान जैसे नाम चर्चा में रह चुके हैं, लेकिन अब इसमें आदित्य और श्रद्धा को कास्ट कर लिया गया है।

यानी 'आशिकी 2' में गजब की रोमांटिक कैमिस्ट्री बनाने वाले आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की यह खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने जा रही है। साथ ही अब इस खबर की पुष्टि फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ​ने भी कर दी है।

तिग्मांशु ​कहते हैं, "मेरी फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इसके लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट जोड़ी होगी। यह रियल लाइफ कपल एक बार फिर से रील लाइफ में आशिकी वाले अंदाज में दिखेगा।"​​

साथ ही उनका यह भी कहना है कि ​मुझे आदि और श्रद्धा से काफी उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि मैं उनका पहले वाला मैजिक दोहराने में कामयाब रहूंगा।​"

End of content

No more pages to load